फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट को साफ रखने का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के रासेयो के विशेष शिविर के छठवें दिन बुधवार को स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल के आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। नवापुरा स्थित सांईं मंदिर परिसर को साफ कर गंगा के किनारे फैली पालीथिन के टुकड़ों को एकत्र कर घाट को साफ रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सक चंद्रभान चौबे ने स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में विचार व्यक्त किया। सांध्यकालीन सत्र में डा. एमडी सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. विलोक सिंह, डा. रविशंकर राय तथा डा. डीपी राय उपस्थित थे। पीजी कालेज के सप्त दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम के छठे दिन प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर एवं प्राथमिक विद्यालय लंगरपुर में स्वयं सेवकों ने छोटे बच्चों को कॉपी एवं पेन देकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए भी प्रोत्साहित किया। मरदह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बलदेव श्रीधर पीजी कॉलेज भंवरहा पांडेयपुर राधे में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के छठवें दिन शिविरार्थियों ने महाविद्यालय से सियारामपुर चट्टी, अरखपुर गांव, पांडेयपुर राधे गांव तक स्वच्छता, पर्यावरण, मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ सत्येंद्र नाथ पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलवंत कुमार पांडेय, पुष्पा, प्रवक्ता वेदप्रकाश पांडेय, विरेंद्र कुमार, उमेश यादव, सुनील कुमार पांडेय, श्रीचंद चौबे, संजय यादव, गिरधर सिंह आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में क्षेत्र के हरिवंश द्वारिका कॉलेज आफ एजुकेशन के शिविरार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति सिंह, प्रबंधक वेदप्रकाश सिंह, सुदर्शन चौबे, गिरधर, गोपाल चौबे, राजकुमार, अरविंद, सुनील, नंदजी, तारा देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें