गाजीपुर। कैराना लोकसभा में गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर रालोद की तबस्सुम हसन एवं नूरपुर विधानसभा के सपा प्रत्याशी नइमुल हसन की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव ने पूरे देश में भाजपा की हुई करारी शिकस्त को धर्मनिरपेक्षता की जीत एवं सांप्रदायिकता की हार बताया।
उन्होंने कहा कि पूरा देश भाजपा की सांप्रदायिक नीतियों से आजिज आ चुका है। केंद्र और प्रदेश की सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। फूलपुर और गोरखपुर में उपचुनाव में हुई हार के बाद कैराना एवं नूरपुर में हुई भाजपा की पराजय यह साबित करने के लिए काफी है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। झूठ की नींव पर खड़ी भाजपा की दीवार की ईंटें धीरे-धीरे खिसकने लगी हैं। कहा कि मोदी सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में जनता को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। भाजपा सरकार की सारी योजनाओं एवं नारों ने कागजों पर ही दम तोड़ दिया है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी बच्चा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, सुधीर यादव, शिवशंकर यादव, निजामुद्दीन, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, परशुराम बिंद, चंद्रशेखर यादव, राजेश यादव, सूरजराम बागी, विजयशंकर यादव, लड्डन खां, नन्हे खां, आदित्य यादव, द्वारिका यादव, ओमकार यादव, ओम साहू, मूरत यादव, सोनू यादव, रामलाल प्रजापति, जुमाउद्दीन खां, सदानंद यादव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री अशोक बिंद ने किया।