फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ओपीडी में पहुंचे 3091 मरीज, 811 मरीज उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। तापमान में वृद्धि होने के बाद से शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुुआ है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज सबसे ज्यादा जनरल मेडिसीन विभाग ओपीडी साथ ही त्वचा रोग विभाग ओपीडी में पहुंच रहे है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि, अस्पताल में मंगलवार को कुल 3091 मरीजों में से अस्पताल जनरल मेडिसिन ओपीडी में पहुंचे। 811 मरीजों मे से ज्यादातर में उल्टी, दस्त, कमजोरी, बुखार आदि से पीड़ित थे। इन मरीजों को दवा और उचित परामर्श देकर भेज दिया गया, जबकि करीब 10 मरीजों की स्थिति को देखते हुुए वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, इसके बाद गर्मी के समय लगातार पसीना होने से चर्म रोगियों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस ओपीडी में 252 चर्म रोगी पहुंचे थे। इन सबके अलावा तापमान का असर लोगों के आंखों पर भी देखने को मिल रहा है। ओपीडी में करीब 145 मरीजों के आंख में चुभन, लालिमा, जलन, पानी आने की समस्या पहुंचे थे। इनकी भी आंखों की जांच कराई गई है। इसी तरह मानसिक रोग ओपीडी में 165, सर्जरी ओपीडी में 303, हड्डी रोग ओपीडी में 379, नाक कान गला रोग विभाग ओपीडी में 148, नेत्र विभाग ओपीडी में 145, टीबी विभाग ओपीडी में 86, स्त्री रोग विभाग ओपीडी में 345, बाल रोग विभाग ओपीडी में 158, दंत रोग विभाग ओपीडी में 118 मरीज पहुंचे थे। वहीं, बीते तीन जून को 2725, चार जून को 2548, पांच जून को 2390, छह जून को 2434, आठ जून को 3095 मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें