फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट

विज्ञापन
देवकली गांव स्थित घोषवल मौजा में आग में जल रही गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में शार्ट सर्किट और अज्ञात कारणों आग लगने के कारण 30 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं मिट्टी लेने के लिए चालक द्वारा सूखे घास में आग लगाए जाने से करीब दो किसानों का गेहूं मंड़ाई के बाद रखा गया 10 क्विंटल भूसा जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार देवकली गांव स्थित घोषवल मौजा स्थित खेतों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के शार्ट सर्किट से निकाली चिंगारी से पककर तैयार गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अगलगी की घटना में देवकली गांव निवासी भुल्लन पासवान का तीन मंडा, ईश्वर पासवान का तीन मंडा, अंगद पासवान का दो मंडा, सतेंद्र का छह मंडा, रामपति कुशवाहा का दो मंडा, अजित का दो मंडा, वंशी का दो मंडा सहित करीब 15 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। अगलगी की घटना की पीड़ित किसान उषा देवी आंशिक रूप से झुलस गई। जिन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान डॉ. रामप्रवेश कुशवाहा के द्वारा बिजली विभाग के जेई और अन्य अधिकारियों को फोन किया, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। बिजली विभाग की इस लापरवाही के कारण हुए अगलगी घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
औड़िहार संवाददाता के अनुसार सैदपुर कोतवाली के लूढ़ीपुर गांव के मसोन मौजा में खेत में खड़ी करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। प्रधान विवेक यादव समेत ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल गया था। सुभाष यादव, जितेंद्र यादव, मुकेश यादव, राजेश यादव, मनोज यादव, भूसी यादव, लोकनाथ, शोभनाथ, गोरख का कुल करीब 15 बीघा खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। जब तक गांव वाले एकत्र होते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सूचना पर लेखपाल और पुलिस पहुंची। प्रधान विवेक यादव ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। खानपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के डढवल गांव के किसान मनोज यादव और केदार यादव गेहूं की मड़ाई के बाद भूसा रखे हुए थे। दोपहर में खेत के पास खाली जगह से मिट्टी निकालने के लिए ट्रैक्टर चालक ने सूखे घास में आग लगा दी। हवाओं के साथ आग की लपटें आसपास के गेहूं के खेतों के तरफ बढ़ने लगी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद गेहूं के खड़े फसल को बचा लिया। जबकि केदार यादव और मनोज की करीब दस क्विंटल भूसा जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें