नंदगंज के न्यू पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्य की जांच के बाद महिला को दवा लिखती
गाजीपुर। जिले के 62 न्यू पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 2500 मरीजों ने पहुंचकर विभिन्न बीमारियों का उपचार कराया। इसमें करीब 1200 सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द व सांस के मरीज पहुंचे थे।
जबकि अन्य बीमारियों के मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। सीएमओ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि जनपद के 62 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें मौसमी बीमारियों के अधिक मरीज पहुंचे थे। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। अस्पताल पहुंचे मरीजों में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, कमजोरी समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक थी।
इन मरीजों को बदलते मौसम में साफ-सफाई, नियमित शारीरिक अभ्यास, खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। बिरनो क्षेत्र के तीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले मेंमरीज पहुंचे थे। सीएमओ ने मौसम में बदलाव के कारण मेले में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, पेट दर्द, उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इन लोगों को साफ-सफाई रखने, स्वच्छ पानी पीने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।