फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 विधानसभाओं में 26 लाख वोटर करेंगे फैसला

Wed, 04 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
इंतजार की  घड़ियां खत्म...। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बज गई है। निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों संग प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्रदेश में आठ चरणों में होने वाले चुनाव के तहत जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में अंतिम चरण में 8 मार्च को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 11 मार्च को कराई जाएगी।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने आज दिन में पांच राज्यों के साथ ही प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तिथि का ऐलान कर दिया। आयोग की तरफ से सात चरणों में घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में अंतिम चरण में चुनाव कराया जाएगा। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए कराए जाने वाले चुनाव के लिए नामांकन का कार्य 11 फरवरी से शुरू होगा जो 18 फरवरी तक चलेगा। नामांकन पत्रों की जांच 20 फरवरी को एवं नामांकन पत्रों की वापसी की तिथि 22 फरवरी निर्धारित की गई है।

8 मार्च को सभी सात विस क्षेत्रों में ताल ठोंकने वाले उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।चुनाव का कार्यक्रम घोषित होते ही जहां राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है वहीं प्रशासनिक सक्रियता भी बढ़ गई है। आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक अधिकारी उसका अनुपालन कराने में जुट गए हैैं। वहीं शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के चट्टी-चौराहों पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें