फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो को पूरी तरह करना है समाप्त

Tue, 03 Jan 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
रेवतीपुर सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण में बोलतीं जिला सर्विलांस मेडिकल अधिकारी डाॅक्टर एसपी गाैमती ।
विज्ञापन
सघन पल्स पोलियो अभियान के मद्देनजर रेवतीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मंगलवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला सर्विलांस मेडिकल आफीसर डॉ. एसपी गोमती ने पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए एक माइक्रोप्लान तैयार करने की बात कही। कहा कि वैसे तो हमारा देश पोलियो मुक्त हो चुका है लेकिन इसको पूरी तरह से समाप्त करना है। पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जानी है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि रेवतीपुर ब्लाक को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया  है। इसमें कुल 106 बूथ बनाए गए हैं। अभियान से जुड़े लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि पोलिया माइटिस एक संक्रामक रोग है जो एक ऐसे वायरस से उत्पन्न होता है जो गले तथा आंत में रहता है। रेवतीपुर की बाल विकास परियोजना अधिकारी माधुरी सिंह ने पोलियो अभियान से जुड़े कर्मचारियों को इसके प्रति सजग रहने की सलाह  दी। प्रशिक्षण में जिला सर्विलांस मेडिकल अधिकारी डाॅक्टर एसपी गाैमती, आनंद कुमार, बीसीपीएम सुनील कुमार  कुशवाहा, शिवबचन, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें