मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा की धरपकड़ के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है, उनकी लोकेशन तलाश रही है। प्रत्येक उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। माॅनीटरिंग की जिम्मेदारी सीओ को सौंपी गई है।
Ghazipur News: आईएस-191 गैंग के सरगना रहे मुख्तार अंसारी की पत्नी और 50 हजार इनामी आफ्शा अंसारी की ओर से पति के लखनऊ स्थित स्टेट बैंक खाते में समायोजित किए गए 25 लाख 52 हजार रुपये जब्त कर लिए गए हैं। यह कार्रवाई गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने की।
विज्ञापन
इसके पहले पुलिस ने 16 जून को आफ्शा अंसारी के बैंक खाते में जमा 8 लाख 91 हजार 268 रुपये जब्त किए थे। 20 जून को आफ्शा के बैंक-लॉकर को जब्त किया गया है। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय को जानकारी मिली कि फरार गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 50 हजार की आफ्शा अंसारी के पति मुख्तार अंसारी का बैंक खाता लखनऊ के यूपी सिविल सचिवालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया है।
इसमें 25 लाख 52 हजार रुपये संदिग्ध रूप से समायोजित किए गए हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए खाते में मौजूद 25 लाख 52 हजार को जब्त करवाया। मुख्तार अंसारी की पत्नी और 50 हजार इनामी आफ्शा अंसारी की ओर से पति मुख्तार अंसारी के लखनऊ स्थित स्टेट बैंक खाते में पैसे जमा किए गए थे।