फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा 24 हजार ने छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली एवं दूसरी पाली में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें रेवतीपुर क्षेत्र स्थित एक केंद्र पर अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र को पकड़ लिया। आज दोनों कक्षाओं के 24 हजार परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की विज्ञान विषय की परीक्षा थी। इसमें 81 हजार 533 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 67 हजार 56 ने परीक्षा दी जबकि 14 हजार 477 अनुपस्थित थे। इसी पाली में इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें 4966 छात्र-छात्राओं को बैठना था लेकिन 1115 उपस्थित नहीं थे, जबकि 3851 परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की गणित एवं जीव विज्ञान की परीक्षा आयोजित थी। इसमें 47 हजार 519 में 39 हजार 111 उपस्थित थे, जबकि 8408 अनुपस्थित थे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओमप्रकाश राय ने बताया कि पहली पाली में रेवतीपुर क्षेत्र स्थित एक केंद्र पर अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को पकड़ लिया। बताया कि उन्होंने पहली पाली में मरदह ब्लाक क्षेत्र एवं दूसरी पाली में कासिमाबाद क्षेत्र के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा विभिन्न सचल दस्तों ने भी परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा सकुशल एवं सुचारु रूप से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें