फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 3.58 करोड़ रुपये से संवरेगी 2232 स्कूलों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों की सूरत संवारने के साथ ही संसाधनों में इजाफा किया जाएगा। सरकार ने कंपोजिट ग्रांट की 50 प्रतिशत की दूसरी किस्त तीन करोड़ 58 लाख से अधिक की राशि जारी कर दी है।
50 फ़ीसदी धनराशि पहले ही प्राप्त हो चुकी है। परिषदीय विद्यालयों को सजाने-संवारने के लिए हर वर्ष स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट दी जाती है।
जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें दो चरणों में 32 का चयन पीएम-श्री विद्यालय के रूप में हुआ है। 2232 विद्यालयों के लिए कंपोजिट ग्रांट के रूप में तीन करोड़ 58 लाख 28 हजार 67 रुपये जारी किए गए हैं। हर वर्ष छात्र संख्या के आधार पर यह ग्रांट दी जाती है।
विज्ञापन

इसमें एक से 30 बच्चों तक 10 हजार, 31 से 100 तक 25 हजार, 101 से 250 तक 50 हजार, 251 से 1000 तक 75 हजार एवं 1000 से अधिक छात्रों की संख्या होने पर एक लाख रुपये कंपोजिट ग्रांट विद्यालय को दी जाती है।
विज्ञापन

इसमें 10 प्रतिशत धनराशि स्कूलों की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर खर्च किया जाएगा। इसमें टॉयलेट क्लीनर, साबुन, झाडू, फिनायल, दवाएं आदि खरीदा जा सकेगा। यही नहीं शौचालय में टूट-फूट की मरम्मत भी कराई जा सकती है। फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्रों की रिफिलिंग सहित अन्य उपकरण खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा स्कूलों की रंगाई-पुताई, दरवाजे, खिड़कियों एवं ग्रिल की पेंटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें