फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले में 11.76 करोड़ रुपये से 294 लाइब्रेरी बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। जनपद में 294 लाइब्रेरी के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इनके निर्माण पर 11.76 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
लाइब्रेरी के निर्माण से संबंधित ग्राम पंचायतों में पठन-पाठन का माहौल विकसित होगा। शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। बजट जारी होने के बाद पंचायतीराज विभाग सक्रिय हो गया है। डीपीआरओ रमेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि जनपद की सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में लाइब्रेरी का निर्माण होना है।
लाइब्रेरी का निर्माण चरणवार तरीके से किया जाएगा। इसके लिए प्रथम चरण में जनपद की 294 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। एक लाइब्रेरी के निर्माण पर चार लाख रुपये खर्च होंगे। लाइब्रेरी में कंप्यूटर, एलईडी स्क्रीन, पुस्तकों के साथ ही ऑनलाइन क्लास की सुविधा मौजूद रहेगी। किताबों का इंतजाम एनवीटी (नेशनल बुक ट्रस्ट) की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी डेस्क काम की ओर से कंप्यूटर की व्यवस्था की जाएगी। किस लाइब्रेरी में कितनी किताबें रहेंगी, इसका निर्णय चयन समिति की ओर से किया जाएगा। चयन समिति का गठन किया गया है। लाइब्रेरी निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो महीने में लाइब्रेरी निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें