शहर में कोचिंग संस्थानों की जांच के दौरान जानकारी लेते अधिकारीगण। स्रोत- पुलिस विभाग
- फोटो : फाइल फोटो
गाजीपुर। लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले में बिना पर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी के खिलाफ अभियान चलाया है। अग्नि सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां मिलने पर जिले के 22 कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी को 15 दिनों के लिए सील कर दिया गया है।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि पिछले कई दिनों से अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम जिले के विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण कर रही थी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी की रिपोर्ट में कई संस्थानों में फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन और अग्निकांड की स्थिति में बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर 22 संस्थानों को 15 दिन के लिए सील करने के आदेश दिए गए हैं।
शहर में कोचिंग संस्थानों की जांच के दौरान जानकारी लेते अधिकारीगण। स्रोत- पुलिस विभाग- फोटो : फाइल फोटो