गाजीपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) के इंटरमीडिएड का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। शाहफैज पब्लिक स्कूल गाजीपुर के आशीष द्विवेदी और जमानिया के सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रियांश सूर्यवंशी संयुक्त रूप से 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्तकर जनपद में अव्वल रहे। स्कूल के टॉपरों की शृंखला में लड़कियों ने भी बाजी मारी। परिणाम आने के बाद छात्रों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय, घर और बाहर भी खुशी का माहौल कायम हो गया था। सभी अपने-अपने ढंग से खुशियां मना रहे थे। इस मौके पर टॉपर छात्रों को सबने बधाई दी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
शहर के शाहफैज पब्लिक स्कूल के आशीष द्विवेदी 95.8 फीसदी अंक के साथ जिले में टॉपर रहे तो इसी विद्यालय के उत्कर्ष राज एवं रीतिका गुप्ता ने 95.2 फीसदी और वेदांत भट्ट एवं अनुजा ओझा 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्तकर स्कूल में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानिया के प्रियांश सूर्यवंशी ने 95.8 प्रतिशत नंबर पाकर जनपद टॉपर बने तथा प्रियंका उपाध्याय ने भी 94.8 फीसदी अंक प्राप्त किया है। इसी क्रम में, सनबीम स्कूल महाराजगंज में मीनाक्षी चतुर्वेदी 95, आदेश गुप्ता, मुस्कान शर्मा 93 और साक्षी 92.2, मुस्कान सिंह 91.8, वसुंधरा 91.6 और अमन सिंह ने 90.4 फीसदी अंक प्राप्तकर नाम रोशन किया। क्रिसेंट कांवेंट स्कूल दिलदारनगर के सौरभ कुशवाहा को 94.8 फीसदी, जीशान खां को 91.4 फीसदी और अंजू जायसवाल को 90.6 फीसदी अंक मिला है।