फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को समृद्ध बनाने का प्रयास कर रही सरकारें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ. विजय कुमार यादव ने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकारें किसानों की आय बढ़ाने तथा उनके जीवन को समृद्ध करने के लिए लगातार नियोजित कार्यक्रम एवं योजनाएं चलाकर बेहतर प्रयास कर रही हैं। यह बातें उन्होंने सोमवार को जिला पंचायत के सभागार में मोर्चा की ओर से किसानों को सरकार की योजनाओं से परिचित प्रशिक्षित कराने के लिए आयोजित कार्यशाला में कही।
विज्ञापन

कहा कि आवारा पशुओं से फसल रक्षा के लिए सरकार संवेदनशील है। उसके लिए त्वरित निर्णय में प्रत्येक जिले में कान्हा उपवन के निर्माण के लिए 120 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। ग्राम पंचायत स्तर पर अस्थायी गौशाला निर्माण के लिए भी सरकार प्रयासरत है। कहा कि प्रदेश की यह पहली कर्तव्यनिष्ठ सरकार है, जिसने कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों की ऋणमाफी का फैसला लिया। पिछली ही नहीं, बल्कि उससे भी पीछे की सरकार के गन्ना किसानों के बकाया का भी भुगतान भाजपा सरकार ने किया है। वर्तमान सत्र का भुगतान भी प्रक्रिया में है। आज 38 प्रतिशत चीनी उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश देश का पहला सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन करने वाला राज्य है। मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुशवाहा ने किसानों के हित में भाजपा सरकार द्वारा निर्धारित योजनाओं से अवगत कराया। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, धनेश्वर बिंद, रामाश्रय मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, निमेष पांडेय, प्रिंस सिंह, अखिलेश यादव, राजन सिंह, सुनील राय, राणा प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, जितेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, वेदप्रकाश आदि उपस्थित थे। कार्यशाला की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव एवं संचालन जिला महामंत्री रूद्रप्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें