फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अब अबला नहीं शक्ति हैं : एसडीएम

Mon, 07 Jan 2019 11:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ की ओर से चलाए जा रहे नारी सशक्तीकरण अभियान अपराजिता 100 मीलियन स्माइल के तहत सोमवार को कुश स्मारक उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय- दिलदारनगर में ‘सामाजिक विकास में नारी की भूमिका’ विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें जमानिया उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने नारियों को आधी आबादी की संज्ञा देते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में नारी अबला नहीं, बल्कि शक्ति है।
विज्ञापन


नारी एक समाज का संचालन कर सकती है। उन्होंने नारी सम्मान के लिए पुरुष वर्ग को भी संजीदा होने की जरूरत बताई। इस दौरान छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए और महिला उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील रहने का संकल्प लिया। सैकड़ों की संख्या में उत्साहित छात्राएं तथा शिक्षिकाओं ने नारी शक्ति तथा शिक्षा के लिए हाथ उठा कर शपथ लिया। इस मौके पर छात्राओं तथा महिलाओं से शपथ पत्र भरवाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को अब अबला कहना एक बड़ी भूल है। आज के समय में वह एक बड़ी शक्ति बनती जा रही है। बस उन्हें समझने की जरूरत है। कहा कि महिलाओं को मजबूती देने का सबसे बड़ा अस्त्र है उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना। अगर वह किसी पर आश्रित नहीं रहेगी तो किसी से पीछे नहीं रहेंगी। प्रधानाचार्या आभा सिंह ने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में अब नारी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं और इसके लिए विद्यालय भी छात्राओं को तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला की ओर से चलाये जा रहे अपराजिता कर्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह महिलाओं के विकास के क्रम में बड़ा कदम है। कार्यक्रम के बीच में छात्राओं ने मन में उठ रहे सुरक्षा, सामाजिक व्यवस्था, भविष्य को सुधारने आदि कई तरह के सवाल भी किए जिसका एसडीएम ने सहजता से जवाब दिया। इस मौके पर किरन प्रजापति, रीता सिंह, संकिता, राजरानी, माया आंबेडकर, अनीता सिंह, मरियम, सुनीता, धर्मेन्द्र, असगर अली, प्रीती कुशवाहा, अर्चना, गुड़िया, खूशबू यादव, ज्योति, पूजा आदि ने काफी सक्रियता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी छात्राओं को शपथ ग्रहण कराया। विद्यालय की लालसा सिंह ने आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें