फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का आगमन ! अधिकारियों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। विकास भवन का नजारा गुरुवार को देखते बन रहा था। एकाएक सैकड़ों सफाईकर्मी युद्ध स्तर पर रंगाई-पुताई, पेड़ों की छंटाई और दीवार व फर्श की सफाई में जुट गए थे। भवन से लेकर परिसर तक की सूरत बदली जा रही है। ऐसा इसलिए देखने को मिला कि आरटीआई मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की तैयारी का जायजा लेने 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आगमन जनपद में होना लगभग तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से यह सूचना जारी होते ही जनपद में एकाएक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। इस दौरान सीएम विकास भवन और जिला अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके मद्देनजर विकास भवन समेत अन्य सरकारी दफ्तरों की सूरत बदलने की कवायद युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित आरटीआई मैदान में 29 दिसंबर को पीएम मोदी के आगमन पर एक सभा का आयोजन किया गया है। पीएम के हाथों महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी किया जाएगा। इसके अलावा वह जिले को अन्य कई सौगात दे सकते हैं। इसे लेकर पिछले कई दिनों से सत्ता से जुड़े मंत्री तथा जनपद के आला अधिकारी कार्यक्रम स्थल का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इस बीच तैयारी में कमी मिलने पर संबंधित विभागों के अफसरों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभवत: 22 दिसंबर से जिले में आगमन हो सकता है। संभावित आगमन को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्यक्रम स्थल (आरटीआई मैदान) का निरीक्षण करने के बाद कहीं सीएम विकास भवन, जिला अस्पताल या अन्य किसी सरकारी दफ्तर में न धमक पड़ें, इस संभावना से अधिकारियों की सांसे ऊपर-नीचे हो रही हैं। यहां पर किसी प्रकार की दुर्व्यवस्था को देख सीएम की भृकुटी न तन जाए, इस आशंका के कारण विकास भवन समेत अन्य दफ्तरों को सजाने-संवारने में लोग जुटे गए हैं। खास कर स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें