फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा लेकर भाग रहे फेरीवाले को ग्रामीणों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के महुंवी चट्टी के पास बुधवार की सुबह एक छात्र को बहला-फुसला कर ले जा रहे एक फेरी वाले को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद बच्चे को उसके चंगुल से मुक्त कराया तथा अपहरण की साजिश रचने वाले को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी मधु सिंह यादव का बेटा चंदन यादव (8 वर्ष) स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए स्कूल जा रहा था। रास्ते में कपड़े की फेरी लगा रहे मोपेड सवार युवक ने उसे रोक लिया। वह छात्र को गाड़ी पर बैठा कर स्कूल तक छोड़ने की बात कहने लगे। छात्र उसके बहकावे में आकर गाड़ी पर बैठ गया। छात्र तिरुपति बालाजी एजुकेशन एकेडमी गंभीरपुर में पढ़ाई करता था। मोपेड सवार ने स्कूल पर गाड़ी न रोक कर आगे बढ़ा दिया। जैसे ही वह महुंवी चट्टी के पास पहुंचा कि छात्र जोर-जोर से रोने चिल्लाने लगा। इस पर वहां से गुजर रही एक महिला की नजर पड़ी। संदेह होने पर महिला ने शोर-मचाया। इसके बाद खेत में तथा आसपास काम कर रहे लोगों को बुला लिया। लोगों ने दौड़ा कर मोपेड सवार को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद छात्र को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया। लोगों ने छात्र को अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ाया तथा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपहरण करने वाले युवक नरूल इस्लाम पुत्र गुलजार शेख निवासी मालदा (पश्चिम बंगाल) को हिरासत में ले लिया तथा कोतवाली ले गई। छात्र के पिता मधु सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की कोशिश करने वाले युवक को धारा 363 के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें