फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द से जल्द आरोपियों को किया जाए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को बैठक हुई। इसमें विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिलदारनगर में एसडीओ के साथ भाजपा नेताओं द्वारा मारपीट करने की निंदा की। निर्णय लिया गया कि अगर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो अधिकारी-कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से असुरक्षित हैं। उनके साथ लोगों द्वारा दुर्व्यवहार करना और मारपीट करना आम बात होती जा रही है। कुछ इसी तरह की घटना बीते शुक्रवार को दिलदारनगर में हुई। ट्रांसफार्मर में खराबी को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने एसडीओ रत्नेश जायसवाल को मारा-पीटा। इस मामले में छह नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो संगठन के माध्यम से अधिकारी-कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में अवर अभियंता रमेश कुमार, इंसाफ अली, रामधन, चंद्रहास, अजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें