मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। पतंजलि योग समिति मुहम्मदाबाद के तत्वावधान में शनिवार को एक कोल्ड स्टोरेज के परिसर में आयोजित विशेष योग शिविर में हरिद्वार से आए योग गुरू आचार्य संजीव ने लोगों को योग के विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण दिया। योग के माध्यम से बीमारियों को दूर भगाने की जानकारी दी।
शिविर में आचार्य संजीव ने भस्तिका, अनुलोम-विलोम, उज्जैनी, कपालभांति, मंडूक आशन, सूर्य प्रणाम आदि का प्रशिक्षण दिया। कहा कि योग और प्राणायाम से बड़ी से बड़ी बीमारी को दूर किया जा सकता है। आज के व्यस्त समय में हमें स्वस्थ रहने के लिए योग के लिए समय निकालना होगा। शरीर के अंदर की कोशिकाओं को चार्ज करने के लिए प्राणायाम आवश्यक है। नियमित रूप से प्राणायाम कर एवं खानपान को संतुलित कर बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं। शिविर में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी समरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर पांडेय, पूर्वांचल को-आपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक हदयनारायण सिंह यादव, योग प्रशिक्षक बृजनारायण यादव, मातादीन मिश्रा, दिनेश वर्मा, रामजी गिरी, प्रमोद राय, तेजबहादुर यादव, नारायण तिवारी, श्रीकृष्ण दुबे, राजकिशोर अग्रवाल, पुणेंदु राय आदि उपस्थित थे। आगंतुकों का स्वागत योग समिति के तहसील प्रभारी सुरेश राय ने एवं अंत में संरक्षक विरेंद्र राय ने सभी के प्रति आभार जताया।