फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन का पैसा नहीं मिला तो सड़क पर उतरेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। नैसारा गांव के किसानों की बैठक हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को हुई। इसमें अभी तक किसानों को फोरलेन का पैसा न मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। निर्णय लिया गया कि अगर समय रहते भुगतान नहीं किया गया तो किसान सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसानों को फाइल जमा किए छह महीना बीत गया, लेकिन अभी तक किसानों का मुआवजा उनके बैंक खाते में नहीं आया, जबकि फाइल जमा होने के 30 दिन के भीतर ही भुगतान का आश्वासन दिया गया था। नैसारा गांव में एनएचएआई की तरफ से जो सीमांकन किया गया है, वह भी उनके रोडमैप से मेल नहीं खा रहा है। नापी के बाबत तकनीक प्रबंधक देवराज शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने नैसारा गांव की अधिग्रहित भूमि की पैमाइश की, जिसमें कहीं रोडमैप 36 मीटर तो कहीं 40 मीटर था। कहा कि किसानों की भूमि की नापी यह कह कर टाल दी गई थी कि 15 दिनों में रोडमैप का संशोधन करा लिया जाएगा। महीनों बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने जिलाधिकारी से रोडमैप को नियमानुसार सही कराने तथा शीघ्र भुगतान कराने की मांग करते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसान सड़क पर उतरने को विवश होंगे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव, संतोष जायसवाल, गोपाल यादव, कैलाश पांडेय, राधेश्याम, रामचंद्र यादव, सत्येंद्र यादव आदि किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें