फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना, खुश्बू और हरेंद्र प्रतियोगिता में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो (गाजीपुर)। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में स्थानीय बीआरसी परिसर में प्लास्टिक एवं अन्य नान डिग्रेडिबल, बायो डिग्रेडिबल एवं मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित डिस्पोजल और प्रबंधन पर वैज्ञानिक व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सपना भारती पहले, सत्येंद्र दूसरे, पंचम तीसरे, पोस्टर प्रतियोगिता में खुशबू राजभर प्रथम, अभिमन्यू राजभर द्वितीय एवं चांदनी तृतीय तथा विज्ञान माडल में हरेंद्र पहले, मोनू दूसरे और शिवानंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञान गीत में स्नेहा शर्मा, विज्ञान नाटक में अंश उपाध्याय एवं रंगोली में श्वेता ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी निर्भयनारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के पास दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डा. मनोज कुमार मिश्र एवं डा. प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि कचरा के उचित प्रबंधन से ही हम स्वस्थ समाज की कल्पना कर सकते हैं। किशोर राम ने कृषि वेस्ट एवं मनोज कुमार ने मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित डिस्पोजल और प्रबंधन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में सनातन कुमार गहलौत एवं रामजी विश्वकर्मा का सहयोग सराहनीय रहा। स्वागत पुष्पा ठाकुर, संचालन प्रमोद कुमार तिवारी तथा आभार जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक धनंजय सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें