फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 22 हजार 514 कापियों का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जोरों पर चल रहा है। शनिवार को सभी पांच केंद्रों पर करीब सवा लाख कापियां जांची गईं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन करीब एक सप्ताह पहले शुरू हुआ था। सभी पांच केंद्रों पर आज एक लाख 22 हजार 514 कापियां जांची गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पर शनिवार को 18 हजार 735 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कालेज में 21 हजार 866, श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज में 24 हजार 441, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में 37 हजार 929 तथा नंदगंज संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक इंटर कालेज में 19 हजार 543 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। इस तरह से अब तक सभी पांच केंद्रों पर पौने आठ लाख से अधिक कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें