गाजीपुर। कर्मचारी- शिक्षक- अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की विद्युत वितरण खंड लालदरवाजा कार्यालय परिसर में मंगलवार को हुइ बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर आरपार के संघर्ष का ऐलान किया गया। कहा गया कि मांग को लेकर 25 अक्तूबर से कार्यालय एवं विद्यालय का कामकाज ठप करते हुए तालाबंदी की जाएगी।
मंच के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मांग पूरा होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। कर्मचारी आपसी मतभेद भूलाकर मंच के साथ आंदोलन को धार देने का कार्य करें। जिला संयोजक अंबिका दुबे ने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि पुरानी पेंशन मूल रूप से बहाल नहीं की गई तो हम चुनाव में इस सरकार को सबक सिखाएंगे। विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर पूरे प्रदेश में विद्युत आपूर्ति ठप कर की जाएगी। अनंत सिंह ने कहा कि सांसदों एवं विधायकों को पुरानी एवं कर्मचारियों को शेयर आधारित नई पेंशन की दोहरी नीति अब नहीं चलेगी। ओमप्रकाश सिंह यादव ने पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर आरपार के संघर्ष का ऐलान करते हुए कहा कि मांग को लेकर 25 अक्तूबर से कार्यालय एवं विद्यालय का कामकाज ठप करते हुए तालाबंदी की जाएगी।
इस मौके पर प्रमोद उपाध्याय, मिश्रीलाल कनौजिया, सुभाष सिंह, जमुना यादव, शैलेंद्र पांडेय, राधेश्याम यादव, बैजनाथ तिवारी, रामबचन राम, शशिकांत मौर्या, हरदेव यादव, सुरेंद्र गुप्ता, राकेश अनुरागी, उमेश यादव, राजकुमार, मुनेंद्र गौरव, अरविंद पाल, योगेश प्रजापति, सुरेश कुमार, रामजी, प्रमोद, जितेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार, शिवकुमार, संजय कुशवाहा, राकेश प्रभाकर, प्रमेश कुशवाहा, अखिलेश गौतम, संदीप कुमार, ज्योतिकांत मौर्या, राजेश गुप्ता, पुनीत गोड़, प्रदीप कुमार, गुलाब यादव, रामधन, संतोष कश्यप, अर्जुन कुशवाहा, घुरहू राम, अभय कुमार, सत्यप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अरविंद कुशवाहा तथा संचालन मिश्रीलाल कनौजिया ने किया।