फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतों की प्रस्तुति कर भक्ति के सागर में डुबोया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। क्षेत्र के फुल्ली गांव में स्थित मां दुर्गा मंदिर पर नवरात्र के मौके पर सोमवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने फीता काट कर किया। इसके बाद गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों की शानदार प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को भक्ति के सागर में डुबो दिया।
विज्ञापन

बक्सर से आए लोक गायक संतोष व्यास ने जैसे ही मां का आह्वान करते हुए आव ए माई घरे आवा गीत की शुरुआत की, पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बक्सर के ही गायक कलाकार रोहित प्रधान ने नम: शिवाय ओम नम: शिवाय गीत की प्रस्तुति कर श्रोताओं को भक्ति के सागर में गोते लगवाया। गायक राजू मस्ताना, राहुल यादव, खुशनसीब संगम, सत्येंद्र यादव ने भी देवी गीतों से लोगों को खूब झुमाया। कार्यक्रम में बक्सर से आए ढाई फुट के बौना कलाकार भूटानी मैन की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। इससे पूर्व उद्घाटन के बाद पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि नवरात्रि और दशहरा का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। आज समाज जैसे दिन-प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है, देश में चारों तरफ अपराध का बोलबाला है, यह सब समाज के लिए घातक साबित हो रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में आए गायकों से कहा कि आप लोगों की भूमिका एक समाज सुधारक की भी है। आप लोग अपने गीतों के माध्यम से समाज को आइना दिखाने का काम करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक लोक गायक सत्येंद्र यादव रिंकू ने कहा कि यूपी-बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उनको निखारने की जरूरत है। आयोजक सिराज सिंह ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण और साफा बांध कर स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र यादव सत्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाशंकर यादव, पूर्व प्रधान मनोज यादव, अनिल पांडेय, नंद कुमार, लल्लन प्रसाद गुप्ता, मनोज यादव, अंकित यादव आदि उपस्थित रहे। अंत में मंदिर के प्रबंधक रामनारायण यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें