साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में आयोजित निबंध प्रतियोगिता का परिणाम सोमवार को रायगंज स्थित कार्यालय पर जारी हुआ। प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में मेरा प्रिय त्योहार विषयक प्रतियोगिता में पार्थ गुप्ता पहले, सुप्रिया कुशवाहा दूसरे और शिखा यादव को तीसरा स्थान मिला।
उन्होंने बताया कि मध्यम वर्ग में भारत के महापुरुष विषयक प्रतियोगिता में सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के सत्यप्रकाश गौतम ने प्रथम, शाहफैज पब्लिक स्कूल की स्तुति दूबे द्वितीय एवं समता पब्लिक स्कूल की ज्योति पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्येष्ठ वर्ग में परिवार विषयक प्रतियोगिता में लूदर्स कांवेंट की श्रेया तिवारी पहले, प्रतिभा शर्मा को दूसरा और अमृत प्रकाश यादव को तीसरा स्थान मिला। वरिष्ठ वर्ग में वस्तु एवं सेवा कर विषयक प्रतियोगिता में अन्नू सिंह प्रथम, आस्था अग्रवाल द्वितीय एवं जगदीश्वर प्रताप यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा बेनजीर कमाल, अग्रिमा श्रीवास्तव, हर्ष गौतम, राकेश कुुमार रोशन, पूजा पांडेय, विदुषी चौबे, जानसी परवीन, शिवकुमार शर्मा, स्वर्णिमा सिंह, अमीषा कुशवाहा, प्रिया श्रीवास्तव, उमरा फातिमा, बाल योगेश्वर, प्रिया सिंह, हर्षिता पांडेय, अवंतिका सिंह, नेहा राय, रूबी राय, फिजा रिजवी, रोजी परवीन को प्रशंसित स्थान मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. श्रीकांत पांडेय, कृपाशंकर तिवारी, राजीव कुमार मिश्र, डॉ. शिवकुमार शामिल थे।