फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न निकायों के दर्जनों मतदाताओं के नाम सूची से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव की अंतिम प्रकाशन रुप से प्रकाशित सूची से विभिन्न निकायों के दर्जनों मतदाताओं के नाम गायब है। सूची से गायब हो चुके मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। यहीं नहीं अंतिम प्रकाशित हुई सूची में एक वार्ड के मतदाताओं का नाम दूसरे वार्ड के वोटर लिस्ट में शामिल कर दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक नगर पंचायत के सभासद का नाम ही सूची से काटकर हटा दिया गया है।
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर के जितेंद्र जायसवाल, अजय, शिव शंकर, मोहन, अरुण, रजत, पार्वती, देवी, मीरा, अमित, रीमा, दीपू, मनोज, मीरा, सुधा, नंदकिशोर, पिंकू किपू, संदीप, मनीषा, निशा, मनीष, प्रिंस, दीपमाला, अर्चना, प्रिती, अंशु, सोनी, रेखा, प्रिया, नीलकमल, विशाल, मनोरमा, दूर्गा, प्यारे, सीमा, मोहन, मुकेश, मनीष, प्रितम, मोती, रीना आदि का नाम गायब है। लोगों का कहना है कि इससे पूर्व बनाई गई अंतिम प्रकाशन वोटर लिस्ट में नाम था। लेकिन लगभग 10 दिन पूर्व आई वोटर लिस्ट में से स्टेशन बाजार के जायसवाल परिवारों का नाम काट दिया गया है।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत के चुनाव में चल रहे दांव पेंच में नगर के वार्ड नंबर 3 मालवीय नगर के निर्दल सभासद दिवाकर सिंह यादव का ही नाम काट दिया गया है। जबकि अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रकाशित मतदाता सूची में नाम दर्ज था। बहादुरगंज संवाददाता अनुसार अलका राय, पूनम तिवारी, विनोद साहनी, खुशबू तिवारी, अनिल तिवार, सुनील का नाम मतदाता सूची से नाम गायब है। यहीं नहीं दर्जनों मतदाता ऐसे जिनका नाम दूसरे वार्डो के मतदाता सूची में शामिल है। यहीं हाल मुहम्मदाबाद, सादात, दिलदारनगर, सदर और जंगीपुर मेें नगर निकाय चुनाव के लिए प्रकाशित अंतिम सूची में कई लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। इस संबंध में एसडीएम सत्यम मिश्रा ने बताया कि अंतिम सूची में प्रकाशित मतदाता सूची में अब कोई परिवर्तन नहीं हो सकता है। जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में है। वहीं अपने मताधिकार को प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें