फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने विश्वनाथ सिंह गहमरी की पुत्री प्रेमा सिंह को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर मंगलवार की शाम विराम लग गया। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद विश्वनाथ सिंह गहमरी की पुत्री एवं युवा समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी की माता प्रेमा सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने इसके अलावा नगर पालिका मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष पद के लिए रईस अंसारी तथा नगर पालिका जमानिया के अध्यक्ष पद के लिए अनिल यादव को प्रत्याशी बनाया है। शेष निकायों के प्रत्याशियों की घोषणा आज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया था। इसके तहत जिले की तीन नगर पालिका परिषदों एवं पांच नगर पंचायतों सहित आठ नगरीय निकायों के लिए पहले चरण में 22 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। राजनीतिक दलों की ओर से निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जाने की घोषणा की गई है। प्रमुख राजनीतिक दल निकाय चुनाव में अपना पूरा दमखम लगाकर वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की दमदारी दिखाने में लगे हैं। निकायों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक दलों में पिछले कई दिनों से गहन मंथन चल रहा था। विभिन्न निकायों में अध्यक्ष पद के दावेदारों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। इसी क्रम में तमाम अटकलों के बीच सपा ने नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व सांसद विश्वनाथ सिंह गहमरी की पुत्री एवं पीजी कॉलेज में प्राध्यापक रहे स्व. डा. एसपी सिंह की पत्नी प्रेमा सिंह पर भरोसा जताया है। सपा ने नगर पालिका मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष पद के लिए रईस अंसारी, नगर पालिका जमानिया के अध्यक्ष पद के लिए अनिल यादव को प्रत्याशी बनाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष नन्हकू सिंह यादव ने लखनऊ से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्णय को बताया। जिले की पांच नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम की घोषणा आज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें