फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कर्नल के नाम पर होगा गंगा नदी पर बनने वाले रेल कम रोड ब्रिज का नामकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। डेढ़गांवा स्थित इंटर कॉलेज के बगल में गांव निवासी शहीद कर्नल एमएन राय की मूर्ति का अनावरण सोमवार को केंद्रीय संचार-रेल राज्यमन्त्री मनोज सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह शहीदों की धरती है। देश विरोधी ताकतों का हम मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम हैं। पड़ोसी देश हमारे धैर्य की परीक्षा न ले। कहा कि बहुप्रतीक्षित ताड़ीघाट-मऊ रेलखण्ड एवं गंगा नदी पर बनने वाले रेल कम रोड ब्रिज का नामकरण शहीद कर्नल के नाम पर होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेना आतंकवादियों के लिए काल साबित हो रही है। वीर जवानों की बदौलत ही हम चैन की नींद सो रहे हैं। मूर्ति अनावरण के अवसर पर 42 आरआर एवं 29 जीआर के सशस्त्र जवानों ने सबसे पहले मातमी धुन बजाई। इसके बाद संचार-रेल राज्यमंत्री एवं 39 जीटीसी ट्रेनिंग सेंटर के ब्रिगेडियर एसए रहमान को गार्ड आफ आनर दिया। मूर्ति अनावरण के अवसर पर उपजिलाधिकारी जमानिया एसपी मिश्रा, क्षेत्रीय सांसद भरत सिंह, मुहम्दाबाद की विधायक अलका राय, जमानिया की विधायक सुनीता सिंह, शहीद कर्नल के भाई एनएसजी में डीआईजी यतींद्रनाथ राय, सुहवल थाना के प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय, कर्नल डीएन राय, मां दुलेश्वरी देवी, पत्नी प्रियंका राय, पुत्र आदित्य, पुत्री ऋचा राय, कमलेश प्रकाश सिंह, सेनानी रामनगीना राय, किरण पी गोश, रमेश थापा, विजय क्षेत्री, मंजूर खत्री आदि थे। मालूम हो कि 26 जनवरी 2015 को त्राल क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए कर्नल एमएन राय शहीद हो गये थे। उनके अदम्य साहस एवं वीरता को देखते हुये सरकार ने उन्हें युद्ध सेवा मेडल, शौर्य सेवा मेडल सहित कई अन्य सैन्य पदकों से नवाज चुकी हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें