फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दिनदहाड़े काली मंदिर से एक लाख के आभूषण उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नगदीलपुर गांव में स्थित अतिप्राचीन मां काली मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर सोमवार को चोरों ने काली मां की मंदिर से एक लाख के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। जब गांव की महिलाएं पूजा करने मंदिर पहुंचीं, तो अंदर का दृश्य देखकर वह अवाक रह गई। घटना की जानकारी होते ही मंदिर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

मंदिर का पुजारी रविंद्र यादव ने बताया कि सुबह में पूजा पाठ के बाद दोपहर में मंदिर का कपाट बंद कर वह घर भोजन करने गए थे। दोपहर में कुछ महिलाएं पूजन के लिए जब मंदिर पहुंची तो देखा कि मंदिर के मुख्य गेट पर लगे दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। चोरों ने चांदी के मुकुट, सोने की दोनों आंखें और सोने की उनकी नथिया चुरा ले गए थे। चोरी की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मंदिर के पुजारी रविंद्र यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोरों ने चांदी का 20 भर का मुकुट, करीब एक भर के सोने की दोनों आंख और सोने की नथिया चुरा ली। तहरीर के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें