फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 5 स्कूलों के वाहनों समेत 20 का चालान, 4 सीज

विज्ञापन
हेतिमपुर गांव में मानक विहीन स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते एआरटीओ धनवीर यादव व पीटीओ लव
विज्ञापन
गाजीपुर/जमानिया। परिवहन विभाग ने मंगलवार को जमानिया, करंडा और सुहवल क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान पांच स्कूलों के वाहनों समेत 20 का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितता मिलने पर चार वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धनवीर यादव ने बताया कि अभियान में बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, वैध दस्तावेज के अभाव और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन की जांच की गई।
दो वाहन जमानिया, एक करंडा और एक महाराजगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में सीज किया गया। यात्री परिवहन अधिकारी लव कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत रेनबो इंटरनेशनल स्कूल, जमानिया, सेंट मैरी स्कूल, जमानिया, सनराइज पब्लिक स्कूल, जमानिया, श्री रामदास बालिका इंटर कॉलेज और एसबी पब्लिक स्कूल के वाहनों की भी जांच की गई। संस्थानों से संबंधित वाहनों सहित 20 वाहनों का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें