फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। फोरलेन के चौड़ीकरण के लिए जमीन के अधिग्रहण के बाद अभी तक मुआवजा न मिलने और और भूमि की पैमाइश में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को नैसारा गांव के किसानों ने एनएच-29 पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि सरकार हमारे साथ अन्याय कर रही है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि लोक निर्माण विभाग की 24 मीटर रोड के बाद शेष जमीन किसानों की है। सड़क चौड़ीकरण के लिए राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण ने 60 मीटर भूमि का अधिग्रहण किया है जबकि नैसारा गांव के मैप में छेड़छाड़ करके इसकी चौड़ाई कम कर दी गई है। इससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है। पैमाइश में गड़बड़ी करने के साथ अभी तक समुचित मुआवजा भी नहीं दिया गया। अधिकारी दबी जुबान से कहते हैं सरकार पैसा नहीं देना चाहती। यह किसानों की कीमती भूमि बिना मुआवजे के हड़पने की साजिश है। किसानों ने आरोप लगाया कि नैसारा गांव का नक्शा छोटा किया गया। दवोपुर, कुँवर पुर का नक्शा 60 मीटर बना है। इनके बीच नैसारा गांव, जिसकी प्रकृति भी समान है, उसका मैप छोटा करना अन्याय है। कहा कि कुछ छोटे किसान हैं, जिनकी अधिग्रहित भूमि का न तो प्रकाशन हुआ और न ही सरकार द्वारा भूमि की रजिस्ट्री करायी गई। विरोध के बावजूद उक्त भूमि पर रोड बना दिया गया। कीमती भूमि का बिना मुआवजा दिये सरकार द्वारा अधिग्रहण करने से किसानों में भय तथा असंतोष का माहौल है। प्रबंधक तकनीक एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय राज्य मार्ग की लापरवाही के चलते नैसारा गांव के किसानों की अधिग्रहीत भूमि की नापी अब तक नहीं हो पायी। किसानों ने कहा हम अपनी लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएंगे। प्रदर्शन में गोपाल यादव, महेंद्र, भागवत, राधेश्याम और सुरेश समेत कई किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें