फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन बाधित करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को मतदान कार्मिकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस दौरान दोनों पालियों में 36 मतदान कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इस पर जिलाधिकारी के बालाजी ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम कहा कि जो कर्मचारी आज प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके, वे 19 अप्रैल को द्वितीय पाली में उपस्थित होकर मतदान प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके बाद किसी भी कर्मचारी द्वारा निर्वाचन कार्यों में शिथिलता बरतने, अनुपस्थित रहने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर-सहायक मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मियों को पहले दिन दो पालियों में प्रशिक्षण दिया। दोनों पालियों में कुल 2000 मतदान कर्मचारियों को ईवीएम, वीवीपैट का प्रोजेक्टर के माध्यम से कॉलेज के 25 कक्षों में प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 19 अप्रैल तक दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ हरिकेश चौरसिया, जिला विकास अधिकारी एम लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें