फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आ रहे सफाई कर्मी, रास्ते पर बह रहा नाली का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां (गाजीपुर)। बाराचवर विकास खंड के नेवादा न्याय पंचायत के नेवादा और हरदसपुर गांव में साफ-सफाई चरमरा गई है। यहां तैनात सफाईकर्मी कभी-कभार ही ड्यूटी पर आते हैं। नियमित सफाई न होने से गांव की गलियों में गंदगी अटी पड़ा है। नाली जाम होने से रास्ते पर गंदा पानी बह रहा है। आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो वो आंदोलन को विवश होंगे।
विज्ञापन

हरदसपुर गांव में साफ-सफाई के लिए एक-एक सफाई कर्मियों की नियुक्ति है। सफाईकर्मी अपने तरीके से ड्यूटी करते है। कभी-कभार ही वो गांव में आते हैं। सिर्फ कोरम पूरा कर चलते बनते हैं। सफाई न होने से गांव की गलियों में चारों तरफ कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। जाम होकर नालियां बजबजा रही हैं। पानी निकासी अवरुद्ध होने से रास्ते पर गंदा पानी बह रहा है। इससे आवागमन में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदबू से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। मच्छरों की संख्या में वृद्धि होने से लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। ग्रामीणों में रोष गहराता जा रहा है। उनका कहना है कि बारिश से पहले नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो जलभराव की वजह से आवागमन करना दुश्वार हो जाएगा। अगर समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई तो वे सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
प्रयास किया जा रहा है कि गांवों में जल-जमाव की समस्या न रहे। एक हजार की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति हो रही है। बहुत जल्द ही नालियों की सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बाराचवर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें