जमानिया (गाजीपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्थानीय नगर पालिका ने कमर कस ली है। नगर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना लेने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से उद्घोषक के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। अगर घर एवं दूकान के सामने गंदगी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
नगरपालिका की ओर से नगर में सफाई के साथ घरों से कूड़ा सुबह एक शिफ्टों में साफ कराया जा रहा है। जबकि मुहल्लों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जाएगा। गर्मी के मौसम में गंदगी बढ़ने के कारण संक्रामक रोग तेजी से फैलते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए शहर में सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। नगरपालिका प्रशासन ने शहर में सफाई अभियान तेज कर दिया है। सड़कों में सफाई के लिए नगर पालिका द्वारा 10 गाड़ियों और टाली की सहायता से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की है। नगर पालिका द्वारा नगर से कूड़ा उठाए जाने के लिए गलियों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाए जाने के लिए लाउडस्पीकर युक्त दो टैंपो लगाए गए हैं। इन टैंपुओं से कूड़ा गलियों से उठाया जाएगा। इस बारे में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आशीष ओझा ने बताया कि सड़कों की सफाई के साथ घरों के कूड़ा-कचड़ा को सड़क पर फैकने के बजाए उसे नगर पालिका की गाड़ी में डालने का काम नगर वासियों द्वारा किया जाए। अगर घर एवं दूकान के सामने गंदगी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।