फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेलवे नियमों के उल्लंघन में पकड़े गए 186 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डीडीयू (चंदौली) के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 186 लोगों को रेलवे नियमों के उल्लंघन में पकड़ा गया। अभियान के तहत 81,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

टीम ने 15125 जन शताब्दी एक्सप्रेस, 63234 मेमो पैसेंजर ट्रेन, 13209 पटना एक्सप्रेस सहित प्लेटफॉर्म व सर्कुलेटिंग एरिया की जांच की। चेकिंग के दौरान कुल 186 व्यक्तियों को रेलवे नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया। इनमें कई लोग अवैध रूप से यात्रा करते हुए, महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश, स्टेशन परिसर में अशांति फैलाते और नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करते हुए पाए गए। इन सभी के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें मौके पर ही अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदौली के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने जुर्माना लगाया। जुर्माना जमा करने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। इस अभियान में 81,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। आरपीएफ के उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया गया कि यात्रियों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान समय-समय पर आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें