फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद क्लब-ए ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। भांवरकोल विकासखंड के ग्रामसभा शेरपुर कला में शुक्रवार को जिला वॉलीबाल संघ के तत्वावधान में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल शहीद क्लब-ए और शहीद क्लब-बी के बीच खेला गया। इसमें शहीद क्लब-ए की टीम ने 17-15 से जीत दर्ज कर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व पहले सेमीफाइनल में शहीद क्लब-ए ने कुचौरा को 25-18 तथा दूसरे सेमीफाइनल में शहीद क्लब-बी ने परसा को 25-14 से हराया। विजेता और उपविजेता टीम को प्रधानाचार्य मिथिलेश राय ने ट्राफी प्रदान किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के युवा नेता साकेत सिंह ने फीता काट कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अष्ट शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि वॉलीबाल ग्रामीण क्षेत्र का पारंपरिक खेल है। प्रतियोगिता में आए अतिथियों को सचिव राजेश सिंह गुड्डू ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मैच के रेफरी सचितानंद राय एवं उदय नारायण यादव तथा स्कोरर शेषनारायण राय रहे। इस मौके पर हरिहर राय, बंटी यादव, आनंद राय पहलवान, सत्यम उपाध्याय, राघवेंद्र राय, रिषु राय आदि उपस्थित थे। कमेंट्री प्रिंस कुमार दुबे तथा अंत में अध्यक्ष राधेश्याम राय ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें