जमानिया(गाजीपुर)। भारतीय लघु उद्यम विकास बैंक ‘सिडबी’ के तत्वावधान में शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र के चौधरी मुहल्ला स्थित नगर पालिका के मैरेज हाल में डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डिजिटल लेनदेन पर जोर दिया गया। इस दौरान सिडबी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश सिन्हा नेे कहा कि बैंक भारत की स्वतंत्र वित्तीय संस्था है जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की वृद्धि एवं विकास के लक्ष्य से स्थापित किया गया है। सिडबी की स्थापना 2 अप्रैल 1990 को हुई। इसका मुख्यालय लखनऊ में है।
उन्होंने कहा कि व्यवसायी अपने रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए बैंक की सहायता ले सकता है और डिजिटल लेनदेन कर सकता है। इसके फायदे गिनाते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल लेन देन से आम आदमी को राहत मिली है और इसी के साथ साथ हर काम आसानी से घर बैठे कर समय की बचत की जा सकती है। मुख्य अतिथि विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि सिस्टम में पारदर्शिता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए डिजिटाईजेशन की ओर हम सभी को बढ़ना होगा। इस दौरान प्रोजेक्टर केे माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। छोटेे व्यवसायियों का पंजीकरण सरकारी पोर्टल उद्वमित्र पर किया गया। बैंकिंग के महत्व केे बारे मेें विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सुनील कुमार, उज्जवल, सुदर्शन, जितेेंद्र, सुनील सिंह, बंटी तिवारी, मुुन्ना गुुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, श्रवण गुप्ता, संतोष वर्मा, मिथिलेेश सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन अनिल गुप्ता ने किया।