फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में हर माह एक दिन होगी बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के मुस्तफाबाद सब्जी मंडी के व्यापारियों ने शुक्रवार को दुकान बंद कर बैठक की। इसमें तय किया गया कि हर माह की दो तारीख को एक दिन बंदी की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में अतीक अहमद राईनी ने कहा कि इस बाजार में सब्जी का व्यवसाय कई पीढ़ियों से चला आ रहा है। यहां अब तक बंदी नहीं होती थी जिससे व्यापारियों को लगातार काम करना पड़ता है। एक दिन बंदी रखने से सभी को काफी सहूलियत होगी। अन्य वक्ताओं ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि इससे माह में एक दिन सभी व्यापारियों को आराम करने तथा अपने निजी काम स्वतंत्रता से निपटाने का अवसर मिलेगा। सभी को बधाई देते हुए कहा कि इस बंदी से व्यवसायियों की एकता का प्रदर्शन हुआ है जो एक मिसाल है। इस मौके पर रामकरन कुशवाहा, कन्हैया कुशवाहा, सत्तार राईनी, लक्की, परमेश्वर, इरशाद राईनी, विजदेव यादव, संगम यादव, रमापति कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें