सैदपुर(गाजीपुर)। भाजपा सैदपुर विधानसभा की बैठक स्थानीय डाकबंगले में मंगलवार को हुई। इसमें जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी की सरकार देश में शुचितापूर्ण राजनीति के साथ जन-जन के चतुर्मुखी विकास की ओर अग्रसर है। देश के आर्थिक विकास एवं संरचनात्मक ढांचे को मजबूती देने की ओर अग्रसर है।
बैठक में लोकसभा प्रमुख प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने विकास की बुलंदियों को छुआ है। विधानसभा प्रभारी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह ने जिले के विकास में गाजीपुर के सांसद की उपलब्धियों की चर्चा की। इस अवसर पर संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यों पर भी चर्चा हुई। बैठक में ओमप्रकाश राम, देवब्रत चौबे, शीला सोनकर, फैयाज अहमद, ओमप्रकाश पाठक, हरिनाथ सोनकर, अंचल सिंह, प्रवीण तिवारी आदि थे। बैठक का संचालन राधेश्याम मोदनवाल ने किया।