फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहनियों से घिरा है तार, बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के नौकापुर मुहल्ला में मार्ग के ऊपर से गुजर रहा विद्युत तार नीम की पेड़ की टहनियों से घिरा हुआ है। हवा के दौरान टहनियों के हिलने पर तार आपस में सटते है और शाटसर्कित होता है। इस दौरान नीचे आवागमन करने वाले सशंकित हो जाते हैं। मुहल्लावासियों को हर समय इस बात का भय सता कही कि कही यह तार टूटकर राहगीरों को ऊपर न गिर जाए, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

वैसे तो नगर के विभिन्न इलाकों में एलटी और हाईटेंशन के तार पेड़ों की टहनियों से घिरे हुए हुए है। बारिश के दौरान पत्तियों के भीगने पर जहां इन तारों में शार्टसर्किट होने की घटनाएं होती रही है, वहीं आंधी के दौरान तार टहनियों की वजह से टूटते रहे हैं। इससे घंटों लोगों को बिजली आपूर्ति विद्युत आपूर्ति से वंचित होना पड़ा है। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग द्वारा अदिकांश इलाकों में तारों से सट रहे पेड़ों की टहनियों की कटाई और छंटाई कराई गई है, लेकिन अभी भी कुछ इलाकों में यह समस्या बनी हुई है। नगर के नौकापुरा मुहल्ला में जाने वाले मार्ग पर एलटी का विद्युत तार नीम के पेड़ की टहनियों से पूरी तरह से घिरा हुआ है। तेज हवा चलने पर तारों के आपस में सटने पर शार्टसर्किट होती है। इससे आवागमन करने वालों में इस बात की भय बना रहता है कि कही यह तार टूटकर गिर न जाए और वे किसी दुर्घटना का शिकार न हो जाए। मुहल्लावासियों ने बताया कि इस तार के नीचे से बच्चों के साथ ही बड़ों का भी सुबह से लेकर देर रात तक आना-जाना लगा रहस्त्रत्त्ता है, लेकिन तार के पूरी तरह से पेड़ की टहनी से घिरे होने की वजह से इसके कभी भी टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में नगर एसडीओ शिवम राय ने कहा कि मेरे संज्ञान में तार के पेड़ की टहनियों से घिरने की बात नहीं थी। यदि ऐसा है तो जल्द से जल्द टहनियों को कटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें