फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने लेखपाल और सहायक अभियंता को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में बुधवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सात तहसीलों की सूचना के अनुसार कुल 442 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 27 आवेदन पत्रों का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण कर दिया। सदर तहसील में मंडलायुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में 80 आवेदन पत्रों में से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उसे समय के भीतर निस्तारित करने को कहा गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में मंडलायुक्त द्वारा ग्राम धरवां में जमीनी विवाद में गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर लेखपाल राजकपूर भारती एवं ग्राम महुवारी में बंद नलकूप चालू न होने तथा रिपोर्ट में गलत तथ्य प्रस्तुत करने पर सहायक अभियंता चतुर्थ को निलंबित करते हुए उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को मौके पर जाकर निस्तारण करते हुए उचित रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया। सैदपुर संवाददाता के अनुसार जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस तहसील में जिलाधिकारी के बालाजी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें 141 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, डीएफओ जीसी त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार, एसओसी एसके शुक्ला, जिला विकास अधिकारी मिश्रीलाल, तहसीलदार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जखनियां संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में 57 आवेदन पत्रों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 29 में चार का मौके पर निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी रमेश यादव की अध्यक्षता में 63 आवेदन पत्रों में पांच का निस्तारण किया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर की अध्यक्षता में 22 आवेदन पत्रों में निस्तारण शून्य रहा। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा की अध्यक्षता में 50 आवेदन पत्रों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें