फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चरणों में होगी बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब एवं बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक रविवार को क्लब के पीरनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर हुई। इसमें निर्णय लिया कि जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा।
विज्ञापन

ें सचिव-परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार प्रथम चरण में सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक शक्ति, चित्रकला एवं निबंध की प्रतियोगिता 14 अक्तूबर को गाजीपुर सदर, नंदगंज, सैदपुर, मुहम्मदाबाद,कासिमाबाद, दिलदारनगर, सादात, मनिहारी, जमानिया एवं मरदह क्षेत्र के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें कक्षा चार से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया की द्वितीय चरण में जिलास्तरीय वाद विवाद एवं ‘‘आवाज की आगाज ‘‘ गायन प्रतियोगिता तथा तृतीय चरण में शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर माह के प्रथम या द्वितीय पक्ष में जिला मुख्यालय पर कराया जाएगा। गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा चार से स्नातकोत्तर तक के छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक वर्ग भी शामिल हो सकेंगे। क्लब के पीआरओ अविनाश आनंद ने बताया की आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई है। चयनित प्रतियोगियों को क्लब की ओर से आयोजित वार्षिक समारोह ‘‘ वेलफेयर उत्सव ‘‘में सम्मानित किया जाएगा। बैठक में क्लब के उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, पवन पांडेय, कोषाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद, डा. जितेंद्र कुमार, ब्रजेश श्रीवास्तव, गोपी सिंह कुशवाहा, सत्यदेव दूबे, अजय यादव, रामकुमार, नौशाद अहमद, रामनगीना प्रजापति,सतेंद्र श्रीवास्तव, अजय दूबे आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता डा. शरद कुमार वर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें