फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूल न दें छोटी-छोटी बातों को

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। ईद-उल-जुहा (बकरीद), कृष्ण जन्माष्टमी और अन्य त्योहारों को सकुशल संपंन कराने को लेकर प्रशासन सतर्कता बरतने लगा है। गुरुवार की शाम दुल्लहपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों से शांति और सद्भाव के साथ त्योहारों को मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में त्योहार के मद्देनजर किसी तरह की समस्या तथा उसके सुझाव के लिए लोगों से पक्ष रखने के लिए कहा गया। इस पर लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि सभी को सद्भाव के वातावरण में त्योहार का आनंद लेना चाहिए। पुलिस सभी की सुरक्षा के लिए तत्पर है। किसी भी संदेह की स्थिति में तत्काल पुलिस को फोन करें। छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। उन्होंने शांति और सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान हरिओम मद्धेशिया, संतोष गुप्ता, मनीष यादव, रामअवध यादव, मेंहदी हसन, टीपू अंसारी, इकरामुद्दीन, अमीरूद्दीन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें