फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महाप्रबंधक को आयोग ने किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सूचना आयोग ने उद्योग विभाग के जिला महाप्रबंधक को तलब करते हुए 4 सितंबर को प्रस्तुत होकर लिखित बयान देने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता के अपील पर सूचना आयोग ने निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता ने कटघरा गांव में बीते वर्ष 2010 से 14 तक हुए विकास कार्यो की जांच रिपोर्ट सूचना आयोग के माध्यम से जांचकर्ता द्वारा मांगी है।
विज्ञापन

मनिहारी ब्लाक के कटघरा गांव निवासी अवनीश कुमार ने बीते वर्ष 2014 में पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यो की जानकारी सचिव से मांगी थी। सचिव ने आधी-अधूरी जानकरी देकर अपना पल्ला झाड़ लिया था। इस मामले में विकास कार्यो में हुई करीब 15 लाख की अनियमितता का मामला प्रकाश में आते ही शिकायतकर्ता ने जांचकर कार्रवाई के लिए डीएम के पास पत्रक दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा उद्योग विभाग के जिला महाप्रबंधक को सौंप दी गई थी। जिला महाप्रबंधक द्वारा जांच में आनाकानी करने के साथ ही निर्देश के छह माह बाद कार्यो की जांच की गई। लेकिन शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी नहीं दी गई। काफी प्रयास के बाद भी जब शिकायतकर्ता को सूचना नहीं मिल पाई तो उन्होंने इसकी जानकारी के लिए सूचना आयोग की शरण ली। सूचना आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को तलब करते हुए 4 सितंबर को राज्य सूचना आयुक्त के सामने पेश होकर लिखित बयान देने का निर्देश दिया। शिकायकर्ता अवनीश कुमार ने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान द्वारा गांव में खड़जा, वृक्षा रोपण, नहर की सफाई और पाईप डलवाने के नाम पर धन राशि का जमकर बंदर बांट किया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले जांच कर रहे विभाग के सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट में विकास कार्यो के नाम पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा लाखों का गबन किया गया है। इस संबंध में अपर सांख्यिकी अधिकारी प्रभात रंजय यादव ने बताया कि सूचना आयोग की ओर से मिले पत्र के अनुसार वहां प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें