फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मथारे गांव के पश्चिम ताजपुर माइनर में मंगलवार को लगभग 45 वर्षिय महिला शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृत महिला के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से जख्म के निशान थे।
विज्ञापन

ग्रामीण गांव के पश्चिम स्थित ताजपुर माइनर के पास सुबह गए हुए थे। तभी उनकी नजर माइनर में पड़ी लगभग 45 वर्षिय महिला का शव दिखाई पड़ा। शव मिलने की जानकारी होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होते ही सीओ आरबी सिंह और कोतवाली प्रभारी राजराम पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास जांच कर शव को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के सिर और शरीर पर धारदार हथियार से जख्म के निशान थे। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें