फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर गोद लेंगी विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानिया (गाजीपुर)। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सुनीता सिंह एवं बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क यूनिफार्म वितरित की। विधायक सुनीता सिंह ने विद्यालय को गोद लेने की बात कहते हुए छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सीख दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूनिफार्म से छात्र-छात्राओं में हीनता का भाव पैदा नहीं होता है और सभी समान दिखाई देते हैं। नए ड्रेस के वितरण को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने को कहा। उन्होंने सरकार की शिक्षा के प्रति नीतियों का भी जिक्र किया। नई ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर को गोद लेने की घोषणा की। कार्यक्रम के समापन के बाद विद्यालय में विधायक ने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में गणेश पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, रेनू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, शिवशंकर सिंह, सुनील कुमार सिंह, मनीष सिंह, शिवानंद पांडेय, श्रवण कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, गोविंद चौबे, बलबीर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें