फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंधी में गिर गए थे 18 खंभे, चार दिन से अंधेरे में 13 हजार आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। क्षेत्र में चार दिन पूर्व आंधी आई थी। आंधी से 18 बिजली के खंभे गिर गए। इसके कारण चार दिनों से तीन गांवों की 13 हजार आबादी अंधेरे में है। बिजली आपूर्ति ठप होने संबंधित गांवों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बत्ती गुल होने से खेती-किसानी भी चौपट हो रही है। बिजली निगम की लापरवाही के कारण गिरे हुए खंभों को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बीते पांच मई को क्षेत्र में आंधी आई थी। आंधी के कारण कोई जनक्षति नहीं हुई। लेकिन, इतना जरूर है कि क्षेत्र के घटारो, समूह नहर, तड़िया में 18 बिजली के खंभे गिर गए। इससे तीनों गांवों में चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। गर्मी के समय में बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत मोबाइल चार्जिंग को लेकर हो रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को पड़ोसी गांवों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं पेयजल आपूर्ति भी ठप है। इसके कारण लोगों को हैंडपंप पर कतार लगानी पड़ रही है। घरों के सभी इलेक्ट्रानिक उपकरण शो पीस बन गए हैं।
गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण घरों में रहने वाली महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। रात में गर्मी के बीच मच्छरों की भन-भनाहट के कारण लोगों की नींद में खलल पड़ रही है। इसके कारण नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। किसान नरेंद्र चौहान, प्रभु यादव, कल्पनाथ यादव ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण पंपिंग सेट बंद पड़े हुए हैं। इससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। टूटे हुए खंभों को दुरुस्त करके बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर जलालपुर धनी व जखनिया विद्युत पावर हाउस पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें