गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि का क्रम अभी भी बना हुआ है। शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कैंडिल मार्च कर शोक जता रहे है। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में कैंडल मार्च कर श्रद्धाजंलि सभा किया गया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, बहादुर सिंह मौजूद रहे। आमघाट स्थित जलकल के प्रांगण से कैंडिल जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर अनिल वर्मा, हरि गुप्ता, विजयशंकर वर्मा, कमलेश बिंद, निर्गुन दास केशरी, जयसूर्या भट्ट, असित सेठ, संजर नसीर, प्रह्लाद पांडेय, अजय कुशवाहा, रिंकू जायसवाल, अजय गुप्ता, सनी गुप्ता, नवनीत सिंह, कृष्णकांत सिन्हा, राकेश त्यागी, माया सिंह, जुबैदा, सीमा, शाह फैज पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक व कर्मचारी तथा नपा परिषद के सभी कर्मचारी शामिल रहें।
करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार व्यवसायियों ने मिलकर सोमवार की शाम कैंडिल मार्च निकाला। बाजार से प्रारंभ हो कर गांव के मुख्य मार्ग से होता हुआ बाजार स्थित शिव मंदिर पर सभा के रूप में बदल गया। लोगों ने पुलवामा आतंकी हमले में हुए शहीद जवानों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया। व्यवसायियों ने बाजार बन्द कर ग्रामीणों के साथ जुलूस निकाला। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, शिवदीप एकेडमी तथा न्यू ब्राइट स्कूल के छात्र छात्राएं तथा शिक्षक सम्मलित हुए। यह जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होता हुआ पूर्व माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में पहुंचा जहां भारत माता की जय, वंदे मातरम पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाया तथा पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस मौके पर डा. दिनेश चंद्र राय, विनोद राय, गिरिजा राम , मुहम्मद सलाम, रामउग्रह पाण्डेय, धीरेन्द्र राय, संतोष गुप्त, दिनेश गुप्त, श्रीभगवान राय, मनीष राय , सुभाष खरवार अनिल गुप्त सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। मरदह के एमआरडी पब्लिक स्कूल सेंवठा के परिसर में शहीदों के नाम पर कैंडिल जलाकर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। हैदरगंज हनुमान मंदिर परिसर में शोक सभा का आयोजन किया। उड़ी हमले में शहीद क्षेत्र के देऊपुर पाही गांव निवासी हरेन्द्र यादव के गांव के लोगों में फिर एक बार उसकी शहादत को ताजा कर दिया। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवकों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला लेकर विरोध जूलूस निकाला। गांव से पांच किलोमीटर की दूरी पर करदह कैथवली चट्टी पर पुतला दहन किया तथा पाकिस्तान विरोधी जमकर नारेबाजी। इस मौके शहीद हरेन्द्र यादव का भाई नागेन्द्र यादव, संजय यादव, विशाल यादव, अरविंद आशीष, सोनू, मनीष, मुन्ना, मोनू, हरिकेश, सुजीत, सन्नी, अजय, प्रिंस, विनय, प्रदीप, शिवलोक, संदीप,बंटी, मुकेश, गोविन्दा आदि मौजूद रहे। सेवरांई संवाददाता के अनुसार शहीदों को श्रंद्धाजलि देने का क्रम बना रहा। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और अन्य संगठनों ने एक जुट होकर कैंडल मार्च निकालते हुए करीब दो किमी पैदल यात्रा की और भदौरा बस स्टैंड के मुख्य चौराहे पर जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान व हाफिज सईद, इमरान खान का पुतला फूंका। सेवराई गांव के सैकड़ों युवाओं ने गांव के दोपहर तीन बजे दक्षिण तरफ स्थित वीरा ब्रम्ह बाबा स्थान से पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बाजार के रास्ते ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग स्थित बस स्टैंड चौराहे पर पहुंच पाकिस्तान, हाफिज सईद और इमरान खां का पुतला फूंका। इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, संदीप सिंह, पप्पू, पिंटू सिंह, राजू, कल्लू, आकाश सिंह कक्कू, मेराज, रजनीकांत सिंह, बलवंत सिंह, शौकत अली आदि सहित हजारों लोग मौजूद रहे। स्थानीय सतराम गंज बाजार में आशीष गुप्ता के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया और ब्लाक मुख्यालय के मुख्यगेट पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान राजबहादुर चौबे, लक्ष्मण वर्मा, पंकज रौनियार, पिंटू सिंह, मनोज गुप्ता, अमित, बबलू गुप्ता, आकाश वर्मा, अरुण गांधी आदि मौजूद रहे। देवकली गांव के अशोक द्वार से सैकड़ों युवाओ ने छात्र नेता अमित मौर्य के नेतृत्व में पैदल कैंडल मार्च निकालते हुए बस स्टैंड स्थित मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान और इमरान खान, हाफिज सईद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। सभी लोगो ने दो मौन रखकर घटना में अमर शहीदों को अपनी श्रंद्धाजलि दी। इस दौरान अरुण गुप्ता, धर्मवीर कुशवाहा, धन जी, रामप्रवेश शास्त्री, जयकरण कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। बिभिन्न सामाजिक संगठन और क्षेत्रीय नागरिकों ने कैंडल मार्च निकालते हुए शहीदों को श्रंद्धाजलि अर्पित की। सायर गांव में भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति सायर द्वारा शहीदों को श्रंद्धाजलि देने के क्रम में भूतपूर्व सैनिकों तथा स्व चंद्रावती जूनियर हाईस्कूल के स्कूली बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से जमकर नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला तथा पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान राजेश यादव, सूबेदार मेजर मोतीलाल चौधरी, कैप्टन रामाशंकर यादव, सूबेदार बदरुद्दीन, सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान तथा भूत पूर्व सैनिक रामाशंकर यादव, गुलाब चंद गुप्ता, अशोक यादव, दीनानाथ कुशवाहा आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। मतसा, पाहसैयद राजा, देवरिया आदि गांवों के युवकों ने कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।मार्च देवरिया से मेदनी चक वैरनपुर खावपुरा मलसा तक पहुंचा मार्च में सैकड़ों युवक हाथ में कैंडल लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर अंकित राय गुड्डन राय सरोज राय धर्मेंद्र राय संदीप श्रीवास्तव आदर्श राय संदीप पांडे आदि लोग शामिल रहे। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार विभिन्न स्थानों से कैन्डिल मार्च निकाल कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सुभाष विद्या मंदिर इण्टर कालेज के खेल मैदान से कैन्डिल मार्च निकाला गया। बहरियाबाद चौक पर एकत्रित लोगों के द्वारा आतंकवाद का पुतला फूंका गया। प्रमुख रूप से पंकज सिंह, दिनेश सिंह, शिवपूजन चौहान, संदीप सिंह, गोलू सिंह, नरेन्द्र मौर्य, गोलू सिंह, इंद्रजीत यादव, शाहिद, गुडलक अंसारी, श्यामसुंदर राम, दीपक यादव, अयाज अहमद, रोहन यादव, शाहरूख, सन्दीप आदि शामिल रहे। मलिकन गांव से कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नौरंगाबाद चट्टी पर पहुंच कर पुतला फूंका गया। इसमें प्रमुख रूप से शाहिद जमाल, मोहम्मद जलालुद्दीन, अमित सहाय, नेसारज अहमद फैज, पूर्व प्रधान पलटू राम, दीपमाला, मनोज एहसानउल हक, हेशामुद्दीन, मोहम्मद शारिक वारिस जमाल मोहम्मद नदीम, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद आजम, शहजाद, सलमान, रविंद्र, विद्यासागर, शिवनारायण आदि लोग शामिल रहे। गहनी गांव से कैन्डिल मार्च निकाल कर उकरांव चट्टी पर आतंकवाद का पुतला फूंका। जिसमें प्रमुख रूप से रामविलास यादव, दुर्गा यादव, राजेश यादव विपिन गौतम, अमित कुमार, पवन कुमार, रमेश यादव, जितेन्द्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजेश यादव आदि लोग शामिल हुए। रुकुनपुर दरगाह से बहरियाबाद चौक पर पहुंच कर युवाओं ने आतंकवाद के पुतले को आग के हवाले कर जूते चप्पल व लाठी डंडे से पिटाई कर आक्रोश जताया। इससे पूर्व यह काफिला तीन किमी का सफर तय कर रानीपुर, खाजेपुर, कबीरपुर, आराजी कस्बा स्वाद होते हुए चकफरीद चौक पर पहुंचा। इस दौरान आबिद, समीर अहमद, मुहम्मद आरिफ सिद्दीकी, आमिर सुहैल, सोनू राजभर आदि लोग शामिल रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार नंदगंज पत्रकार परिषद% एवं समाचार पत्र विकेताओं ने पुलवामा की घटना को लेकर मंगलवार को बाजार के साई मंदिर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर रवींद्र श्रीवास्तव, वेद प्रकाश पाण्डेय, सुहेल शमीम, विवेक सिंह, प्रमोद कश्यप, आबिद शमीम, विनोद पाण्डेय, विजई, अंबिका तथा अखिलेश आदि उपस्थित रहे।