गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कोर कमेटी की बैठक खजुरिया तिराहा स्थित कैम्प कार्यालय पर मंगलवार को हुई। इसमें पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर किए गए कायराना हमले की कठोर निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक युद्ध कर उसे नेस्तानाबूत करने की मांग की गई। परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद दुबे ने जिले के कर्मचारियों से शहीदों को परिजनों का सहायतार्थ एक दिन का वेतन देने की अपील की।
बैठक में निर्णय लिया कि परिषद के संबद्ध एवं सहयोगी कर्मचारी शिक्षक परिषद के चर्च कंपाउंड स्थित शाखा के खाता में सहयोग राशि जमा करेंगे, जिसे एकत्र कर जिलाधिकारी के माध्यम से शहीदों के परिजनों को भेजा जाएगा। इस मौके पर जिलामंत्री ओमप्रकाश यादव, अनंत सिंह, प्रफुल्ल राय, सत्येंद्र पाल, प्रमोद उपाध्याय, प्रमोद मिश्रा, अजय तिवारी, शिवदास यादव, रामविलास कुशवाहा, सत्येंद्र राय, आनंद सिंह, राजेश्वर चौहान, विजयनारायण यादव, आयूष सिंह, नवनीव विक्रम, हरवंश दुबे, सुनील कुमार, प्रवीण तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद मिश्र, नरेंद्र त्रिपाठी, विवेक चतुर्वेदी, भरत प्रसाद गुप्ता, दिलीप राय, नरेंद्र सिंह, यमुना यादव, चंद्रिका यादव, सुभाष सिंह, अनिल यादव, अमित श्रीवास्तव, रामराज कुशवाहा, सुभाष सिंह, जमुना यादव, चंद्रिका राम आदि उपस्थित थे।