फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा ने मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से दस सूत्री मांग को लेकर मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीति के कारण आवारा पशुओं की बाढ़ आ गई है। पशुपालन कृषि का साइड व्यवसाय है। कृषकों की फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण जीवन के लिए खराब कानून व्यवस्था बाधा है। लोकसेवक निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई करने में विफल हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्था बदहाली का शिकार है। आम आदमी की पहुंच से दोनों बाहर है। युवा बेकार होकर दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। कहा कि मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। संविदा के कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय है। सरकारों को संविधान की मूल भावना, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व का पालन करना चाहिए, लेकिन यह नहीं हो रहा है। अंत में जिलाधिकारी के माध्यम से मांगपत्र राष्ट्रपति, प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपा गया। सभा में पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, सहसचिव जनार्दन राम, रामअवध, रमेशचंद्र पाल, सुरेंद्र राम, बच्चेलाल, रामलाल, राम शुक्ला, सुदामा, संजय, रामपरीखा यादव, सुरेंद्र चादव, मनोज सिंह, फूलमैन, हरिनारायण खरवार, इरशाद अहमद, लछिराम चौहान, सुबेदार यादव, सुभाष कुशवाहा, रामलाल, रामा यादव, अंगद यादव, शमीम अहमद, रामकेर, चतुरी बिंद, लौटू बिंद, गुरुजन प्रेमी ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता डा. रामबदन सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें